पंजाबः आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

पंजाबः आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

चंडीगढ़: खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अब इंटरपोल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान में छिपे आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक वह पाकिस्तान में छिपे आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह का करीबी है। उनके इशारे पर ही काम करता है।

साथ ही भारत विरोधी गतिविधियों में उसकी भूमिका अहम रहती है। उसे दोनों आंतकियों का राइट हैंड माना जाता है। जानकारी के मुताबिक करनवीर मूूलरूप से कपूरथला का रहने वाला है। उस पर आपराधिक साजिश रचने, हत्या, आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, आर्म्स एक्ट, आतंकी गिरोह के संगठन का सदस्य होना समेत कई आरोप है।