पंजाबः मौजूदा पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

पंजाबः मौजूदा पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

मोगाः थाना सिटी साउथ के अधीन आते मौजूद पार्षद की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मौजूदा काउंसलर जगजीत सिंह जीता और उनके पति शिंदा बराड़ सहित एक अन्य पर जमीनी फ्रॉड के चलते 420 का पर्चा दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने जमीन की खरीदफरोख्त के मामले में धोखाधड़ी की थी। कोर्ट के आदेश के बाद यह केस दर्ज हुआ है। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज इकबाल हुसैन ने बताया कि वरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में दर्खास्त दी थी। जिसमें उसने बताया कि मोगा के पार्षद जगजीत सिंह जीता और शिंदा बराड़ साल 2017 में उसके पास आए। उन्होंने कहा कि विदांत नगर में 100 किल्ले में एक कॉलोनी बन रही है। उसमें से एक किला जमीन हम ले लेते हैं।

वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने उससे 5 लाख के चेक और 4 लाख कैश ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस जगह की रजिस्ट्री नहीं कराई। यही नहीं, 2022 में वह जगह बेच दी। उसे पता चला कि उस जगह की कीमत ज्यादा थी लेकिन बदले में इन्होंने मुझे कम कीमत बताकर चेक दे दिए। इस मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वरिंदर सिंह ने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने 25 अक्टूबर को जगजीत सिंह और शिंदा बराड़ पर कार्रवाई के आदेश दे दिए। पुलिस ने अब उनके खिलाफ IPC की धारा 420, 120B के तहत केस दर्ज कर लिया है।