पहले की 2 हत्याएं, फिर खुद को गोली से उड़ाया
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनकी पति ने ससुराल पहुंच कर पत्नी को जिंदा जलाने के बाद ससुर की पत्थर मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। 2 हत्याओं और एक आत्महत्या से यहां हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी पति आज यानि रविवार को सुबह 4 बजे ससुराल के घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर उस समय जिंदा जला दिया जब वह चारपाई में सो रही थी। चीख-पुकार सुनकर बचाने आए ससुर को भी आरोपी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चों की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। दो लोगों की हत्या करने के बाद स्वयं को भी तमंचे से गोली मार ली जिससे उसकी भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
रविवार सुबह की है घटना
बीच बचाव में हमलावर पति का साथी प्रधानाध्यापक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सवेरे की है। जैसे ही इसकी खबर इलाके में पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जीवित बची बेटी ने बताया कि कैसे और क्यों पिता ने हत्याएं की है।