मानसाः परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद आज ज्ञानी हरप्रीत सिंह विशेष रूप से झोटा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह के साथ मुलाकात की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते दुख प्रकट किया।
मुलाकात के दौरान शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं। झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में लगातार लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। ऐसे में ज्ञानी हरप्रीत सिंह का परिवार से मिलने पहुंचना इस मामले में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
आपको बता दें 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मानसा में उग्र प्रदर्शन हुआ था, जिसमें झोटा के पिता ने एक मोर्चा कमेटी बनाई थी, जिसके बाद पंजाब में बंद की कॉल दी गई थी। वहीं झोटा का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
