मानसाः परविंदर सिंह झोटा मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिन पुलिस द्वारा भाना सिद्धू और लक्खा सिधाना को हिरासत में लिया था। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद परविंदर सिंह झोटा के पिता ने लोगों से मानसा मोर्चे में पहुंचने की अपील की थी। वहीं मामले को लेकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए है।
सुबह पुलिस ने फिर धरने के पास सड़क का एक साइड बंद कर दिया है, जिसे कल प्रदर्शनकारियों और शहर के लोगों की मांग पर खोला गया था। युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और पुलिस वैन को वापस लौटाए जाने का विरोध किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर हमला भी किया। आप वीडियो में देख सकते है कि कैसे लोग गुस्से में फोरेंसिक मोबाइल वैन को वापस लौटने के लिए कह रहे है। दूसरी तरफ वीडियो में प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी भी करते दिखाई दे रहे है।
