Haryanaअस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों...

अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने आए युवक पर चाकू और डंडों से हमला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनालः अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हाल जानने करनाल आए लाडवा निवासी युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हांसी चौक के पास न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में बाइक से उतरकर घर के बाहर खड़े युवक पर 4-5 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकुओं से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान लाडवा निवासी अमन सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन अपने दोस्त रमन के साथ करनाल आया था। रमन की मौसी का बेटा अनूप सरकारी अस्पताल में भर्ती था। उसका पथरी का ऑपरेशन हुआ था। दोनों अस्पताल में अनूप का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। जिसके बाद वे मरीज के कपड़े लेने के लिए न्यू बहादुर चंद कॉलोनी स्थित घर पहुंचे।

दोस्त रमन के अनुसार घर के बाहर बाइक रोककर खड़े होते ही 4-5 युवकों ने अमन को घेर लिया और चाकुओं व डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अमन के गले, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। गंभीर हालत में अमन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक के परिजनों ने शिवा नाम के युवक और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की।

वारदात की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस और सीआईए-3 की टीमें सक्रिय हुईं। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद दोस्त रमन को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की छापेमारी, 50 काबू, 18 मामले दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...