Haryanaबिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल, 19 सब-स्टेशनों पर पुलिस तैनात, देखें वीडियो

बिजली कर्मचारियों ने की हड़ताल, 19 सब-स्टेशनों पर पुलिस तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आमजन को बिजली की समस्या से राहत दिलाने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पंचकूला जिला में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। जिले में विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर पुलिस की मौजूदगी और प्रशासन के सहयोग से बिजली बहाल करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। स्थिति पर निगरानी रखने और बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार के व्यवधान को दूर करने में सहयोग देने के उद्देश्य से पंचकूला के 19 बिजली सब-स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पुलिस और प्रशासन ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-26, सेक्टर-25 मार्केट, सेक्टर-21 और सेक्टर-5 सहित विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई गई। उन्होंने बताया कि बिजली सब-स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का उद्देश्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रही है, ताकि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से जिले के लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का प्रयास है कि बिजली आपूर्ति में आने वाले व्यवधानों को दूर करने के लिए आपसी तालमेल से आवश्यक कदम उठाए जाएं और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। पंचकूला पुलिस आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सेवाओं के संचालन में सहयोग देने के लिए सतर्क है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824...