लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन ‘ के तहत आज पुलिस द्वारा 8 ‘हॉटस्पॉट’ जगहों पर छापेमारी की। जिनमें पीरू बंदा मोहल्ला भी शामिल है, जो सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस अभियान के दौरान लगभग 18 मामले दर्ज किए गए और करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस कमिशनर रूपिंदर सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के तहत, शहर में 8 अन्य जगहों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 18 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए पदार्थों में हेरोइन और दवाइयां (फार्मास्यूटिकल ड्रग्स) दोनों शामिल हैं। इस बारे में पहले ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों के साथ चर्चा की जा चुकी थी।
इस मामले में आगे की जानकारी पुलिस द्वारा बाद में दी जाएगी। एडिशनल पुलिस कमिशनर ने कहा कि काबू किए लोगों की जांच की जा रही है। इनमें अगर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाने वाले लोग होंगे तो उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाएगा। वहीं काबू किए गए लोगों से नशे की बरामदगी को लेकर पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद शाम तक नशे की बरामदगी को लेकर अवगत करवा दिया जाएगा।