JalandharJalandhar News: मीत हेयर का पलटवार, कहा- परगट सिंह भले हॉकी खेलते...

Jalandhar News: मीत हेयर का पलटवार, कहा- परगट सिंह भले हॉकी खेलते रहे, इस बार गोल कोई और करेंगा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब के पूर्व खेल मंत्री मीत हेयर ने आईटीसी ग्रुप में पहुंचे, जहा उन्होंने लोगों से पार्टी के कार्यों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने काग्रेंस पर जमकर निशाने साधे। मीत हेयर ने परगट सिंह के कांग्रेस पंजाब प्रधान बनने पर चुटकी ली। जिसके बाद मीत हेयर की बात सुनकर लोग हंसने लग गए। मीत हेयर ने कहा कि भले ही कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह है, लेकिन जितनी जुझारू टीम आप पार्टी के पास है और जितने आप पार्टी ने लोगों के काम किए है। परगट सिंह को भले ही कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह पर नियुक्त किया गया, लेकिन इस बार वह खुद का गोल बचाने के लिए गोलकीपर ही बनकर रहेंगे। मीत हेयर ने कहा कि वह भले ही हॉकी खेलते समय गोल करते रहे है, लेकिन इस बार वह अपना गोल बचाने में लगे रहेंगे, लेकि आखिर में गोल कोई ओर कर जाएगा।

बता दें कि इससे पहले हॉकी स्टेडियम में पहुंचकर मीत हेयर ने कहा था कि जालंधर के गांव संसारपुर को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस गांव से 14 ओलंपियन निकले हैं और सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भी देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय टीम में पंजाब के नौ खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका इस मैदान से खास जुड़ाव रहा है। इनमें मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने का सपना साकार हो रहा है। 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में 2 नवंबर तक मुकाबले होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 4 और 5 नवंबर को मोहाली में खेले जाएंगे।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे स्टेडियम पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का खेल देखें और अपने बच्चों को भी प्रतियोगिता दिखाने लाएं, ताकि उनमें हॉकी के प्रति रुचि बढ़े। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उनके अनुसार, जब वह खेल मंत्री थे, तब विभाग का बजट 147 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1791 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने इसे लगभग 13 गुना बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं और इससे बच्चों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उनके मुताबिक, राज्य में करीब 3100 खेल स्टेडियम बनाए गए हैं या उनसे जुड़े विकास कार्य किए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रदेश सरकार ने MIS के तहत 35.68 करोड़ रुपये जारी किए

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

प्रदेश सरकार ने MIS के तहत 35.68 करोड़ रुपये जारी किए

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष...