Haryana Govt‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों को केवल पुस्तकों और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां किसी के साथ भेदभाव हो, वहां समानता के पक्ष में खड़े हों; जहां किसी को सहायता की आवश्यकता हो, वहां सहयोग के लिए आगे आएं और जहां किसी को अवसर न मिल रहा हो, वहां उसके लिए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करें। यही संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्यपाल आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में ‘संत रविदास: परम्परा, परिवर्तन और प्रतिरोध की चेतना’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्वानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के साथ संत रविदास के विचारों, सामाजिक दर्शन तथा समतामूलक समाज की अवधारणा पर अपने विचार साझा किए।

प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि संत रविदास की ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त ऐसे समाज का संदेश देती है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। आज आवश्यकता है कि इसी भावना के अनुरूप ऐसे भारत का निर्माण किया जाए, जहां प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले, प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो, महिलाओं को समान अवसर मिलें और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

प्रो. घोष ने कहा कि भारत आज तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल क्रांति और नए आर्थिक अवसर विकास की नई संभावनाएं प्रस्तुत कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रगति के साथ यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि विकास की यात्रा में कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। वास्तविक विकास वही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अधिकार मिले।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पटाखा कारोबारियों को लगा झटका, जारी हुए आदेश

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट को लेकर हर साल की...

Jalandhar News: वाइस चेयरमैन पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, 3 खोल बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के देहात में गोलियां चलने की...

राज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक...

Haryana News: नगदी व जेवरात सहित MBA पास चोर काबू, देखें वीडियो

पंचकूला/पिंजौर: पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी...

Jalandhar News: पटाखा कारोबारियों को लगा झटका, जारी हुए आदेश

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट को लेकर हर साल की तरह इस बार भी मामला गरमा गया है। दरअसल, हर...

Jalandhar News: वाइस चेयरमैन पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, 3 खोल बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के देहात में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां ब्रह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के...

राज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ युवा पीढ़ी...

महाविद्यालय बंगाणा सेमिनार में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों और भारतीय राजव्यवस्था पर प्रस्तुतियां दी

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध...