Nationalऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार,...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की एएटीएस टीम ने अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में वाहन बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 41 वाहन चोरी की वारदातों को ट्रेस किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि जिले में लगातार हो रही वाहनों की चोरी को रोकने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी और उनकी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

उन्होंने बताया कि टीम ने वजीराबाद, मुस्तफाबाद, इंद्रलोक, सराय रोहिल्ला और यमुना खादर जैसी विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके आरोपियों को पकड़ा। डीसीपी के मुताबिक, बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 38 दोपहिया वाहन बरामद किए जिनमें 21 स्कूटर और 17 बाइक शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करके उनके गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में चोरी के वाहनों को खरीदने वाले दो कथित रिसीवर भी शामिल हैं। यह कार्रवाई किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रही। कहीं सीसीटीवी कैमरों की कड़ियां जोड़कर चोर तक पहुंचा गया, तो कहीं गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी ने पुलिस को अपराधियों के ठिकानों तक पहुंचाया। पुलिस की जांच में वजीराबाद, मुस्तफाबाद, इंद्रलोक, सराय रोहिल्ला, जामुना बाजार और यमुना खादर सहित विभिन्न इलाकों से जुड़े सुराग सामने आए। कार्रवाई के दौरान चोरी करने वालों के साथ कथित रूप से चोरी के वाहन खरीदने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा गया।

पुलिस के अनुसार कुल 41 मामलों में सराय रोहिल्ला थाने के 10 मामले शामिल हैं। इसके अलावा रूप नगर, सीलमपुर और पश्चिम विहार ईस्ट थानों के दो-दो मामले तथा कश्मीरी गेट, बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, गुलाबी बाग, भजनपुरा, बुध विहार, अशोक विहार, नंद नगरी, सीमापुरी, डीबीजी रोड, नॉर्थ रोहिणी, करावल नगर, ओडीआरएस, खजूरी खास, समयपुर बादली, मानसरोवर पार्क, नबी करीम, लक्ष्मी नगर, आदर्श नगर, भलस्वा डेयरी, केशवपुरम, जीटीबी एन्क्लेव और राज पार्क सहित अन्य थानों के मामले भी शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान का अब दोहरा चेहरा सामने आ...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं और सरयू तट के...