NationalUN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान का अब दोहरा चेहरा सामने आ चुका है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ठोस सबूत दिखाते हुए एक बार फिर से यह याद करवा दिया है कि पाकिस्तान के पास भारत के जम्मू-कश्मीर और उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई भी अधिकार नहीं है। प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने असाधारण परिस्थितियों में अंतिम संस्कारों के अधिकारों के विषय पर धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता से जुड़े विशेष प्रतिवेदक के साथ हुई बातचीत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आईना भी दिखाया है।

अधिकार का उल्लंघन हुआ

भाविका ने कहा कि रिपोर्ट में कोविड-19 के दौरान सभी गलत प्रैक्टिस के लिए सिर्फ ग्लोबल साउथ को ही जिम्मेदार ठहराया है। वहीं विकसित देशों में भी ऐसी ही दुखद स्थिति देखने को मिली है। इनको पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है। उन आतंकवादियों के अधिकारों की पूरी तरह से वकालत भी की गई है। यह सबसे पवित्र मानवाधिकार का उल्लंघन करते हैं।

पाकिस्तान पर भड़की प्रथम सचिव

प्रथम सचिव ने कहा कि – यह बहुत ही अटपटी बात है कि जो देश 1999 में कारगिल की लड़ाई में मारे जाने वाले अपने सैनिकों का शव स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था आज वो आस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और दफनाने के अधिकारों पर बड़े जोश के साथ बात कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रतिनिधि को याद भी करवाया है कि भारत की सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लाम के रीति रिवाजों के अनुसार, दफनाया था।

प्रथम सचिव ने पाकिस्तान को यह कह दिया है कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मी को लेकर उनका गहरा जूनून है। उसको अपने अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्सों में होने वाले विकास कार्यों की ओर मुड़ जाना चाहिए।

पाकिस्तान में कई अल्पसंख्यक समुदाय ऐसे हैं जिनकी संख्या घट रही है। उनके अधिकारों को दफनाया जा रहा है। ऐसा देश जो अपने ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं देख पा रहा उसको भारत को उपदेश देने का भी कोई अधिकार नहीं है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी...

Jalandhar News: ऑटो चालक की लापरवाही, 2 स्कूली छात्रों को कुचला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भीषण हादसे की घटना...

Punjab News: हथियार के बल पर स्नेचिंग महिला की पौने 2 तोले की चेन झपटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। दरअसल,...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने से...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली...