JalandharJalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian...

Jalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian Champions Trophy का आगाज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी लेकर आएगी। वहीं जापान की टीम स्टेडियम में पहुंच गई है। जहां जापान के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मामले की जानकारी देते हुए हॉकी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह पंवार ने कहा कि 27 अक्टूबर को मैच की शुरूआत होगी। इस दौरान भारतीय टीम 18 तारीख को पहुंची थी और 19 तारीख को टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया था। वहीं आज जापान की टीम पहुंची और कल मलेशिया की टीम भी पहुंच रही है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी टीमें स्टेडियम में पहुंच रही है और अभ्यास सत्र शुरू करेंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्टेडियम को अलग रूप दिया गया। ऐसे में एक बार फिर से नया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। वहीं आजादी के बाद यह पहली चैंपियनशिप होने जा रहे है। ऐसे में इस चैंपियनिशप में 6 टॉप टीमें हिस्सा लेने जा रही, लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ रही है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह बांगलादेश की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी। वहीं जापान के कप्तान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत दौरे पर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप की शुरूआत हो रही है और वह मैच को लेकर काफी उत्साहित है।

वहीं भारतीय टीम में पंजाब के 6 खिलाड़ियों पर जापान के कप्तान ने तारीफ की और मनप्रीत व मनदीप का नाम लेकर कहा कि दोनों अच्छे खिलाड़ी है। भारतीय खिलाड़ी मनदीप को लेकर वह अच्छा खिलाड़ी है और भारतीय टीम के साथ मैच खेलकर काफी अच्छा लगता है। घरेलू दर्शकों और परिवारों के सामने खेलना भारतीय खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात होगी। एशियाई खेलों में लॉस एंजिल्स ओलंपिक का टिकट न मिलने के मलाल को पीछे छोड़ते हुए, जापानी टीम इस टूर्नामेंट के माध्यम से खुद को साबित करने और दर्शकों को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 79 साल बाद खेलने का मौका मिला था, लेकिन पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट में शामिल होने से मना कर दिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी...

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम भी एक्शन मोड में आ गई। लगातार सेहत विभाग...

Punjab News: हथियार के बल पर स्नेचिंग महिला की पौने 2 तोले की चेन झपटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। दरअसल,...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने से...