JalandharMeharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया इनोवेशन चैलेंज 2026-27

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया इनोवेशन चैलेंज 2026-27

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज 2026-27 का आयोजन हुआ। यह आयोजन पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड चंडीगढ़ के दिशा निर्देशों के अनुसार किया गया। इसमें इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक्स और एप्लाइड सांइस विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि एप्लाइड साइंस विभाग को छोड़कर हर विभाग ने दो प्रोजेक्ट के प्रोटोटाइप बनाए थे। विद्यार्थियों ने कुल 9 मॉडल बनाए थे। इन प्रोटोटाइप मॉडलों का मूल्यांकन डी.ए.वी यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर डॉ. अरविंद महेंद्रू और डॉ. शरणजीत सिंह ने किया।

पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड ने मानदंडों के अनुसार, दो प्रोजेक्ट मॉडल चुने गए। स्मार्ट एंड सेफ्टी राइड ऑटोमोबाइल विभाग, इमरजेंसी मेडिकल कियोस्क इलेक्ट्रोनिक्स विभाग। यह दोनों प्रोजेक्ट्स अगले चरण में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 9 नवंबर से शुरु होने वाली है। इस चरण में चुने हुए प्रोजेक्ट्स को 10,000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस दौरान डी.ए.वी यूनिवर्सिटी से आए हुए निर्णायकों का धन्यवाद किया।

उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अब 11 से लेकर 15 जनवरी तक आयोजित होगी। इस मौके पर गौरव शर्मा, मनीष सचदेवा, अंकुश शर्मा, गगनदीप, मनिंदर कौर, अंजू, अजय दत्त और हनीष कौशल मौजूद थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव...

भूजल-निष्कर्षण के नियमितीकरण के लिए लेट फीस में मिली 30 नवंबर 2026 तक छूट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में भूजल संसाधनों के...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की एएटीएस टीम ने अभियान चलाते हुए भारी...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं और सरयू तट के...

7 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, 16 की मौत, 300 से ज्यादा ढहे मकान, देखें वीडियो

शिजांगः तिब्बत में देर रात भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर...