Himachal Govtमुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला कुल्लू के मनाली में इस मैराथन का आयोजन मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 30 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। ग्रीन वॉरियर्सः यूथ इनिशेटिव फॉर ए ड्रग फ्री, फिट एण्ड क्लीन हिमाचल थीम पर इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस मैराथन में चुनौतीपूर्ण 100 किलोमीटर रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज, 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन तथा 10 और 5 किलोमीटर की मास रन श्रेणियों की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले साहसिक खेलों, इको-टूरिज्म तथा साहसिक पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मैराथन पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक कर नशे पर अंकुश लगाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रदेश सरकार आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: वाइस चेयरमैन पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, 3 खोल बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के देहात में गोलियां चलने की...

राज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक...

Haryana News: नगदी व जेवरात सहित MBA पास चोर काबू, देखें वीडियो

पंचकूला/पिंजौर: पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी...

श्री बाबा गुसियाना मंदिर में हवन यज्ञ भंडारा 25 अक्टूबर को

ऊना: ऊना के साथ लगते ग्राम पंचायत लमलेहडा मे...

Jalandhar News: वाइस चेयरमैन पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, 3 खोल बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के देहात में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां ब्रह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के...

राज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ युवा पीढ़ी...

महाविद्यालय बंगाणा सेमिनार में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों और भारतीय राजव्यवस्था पर प्रस्तुतियां दी

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध...

Haryana News: नगदी व जेवरात सहित MBA पास चोर काबू, देखें वीडियो

पंचकूला/पिंजौर: पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी पिंजौर में 6-7 की रात को एक मकान में हुई...