Punjab GovtAsian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोहाली पहुंची। खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर ढोल की थाप पर भंगड़ा, पारंपरिक मालाएं पहनाकर और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत से प्रसन्न अतिथि खिलाड़ियों ने मेजबानों का धन्यवाद किया और हॉकी के मक्का के रूप में प्रसिद्ध पंजाब की धरती पर खेलने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम के सुचारु ठहराव, अभ्यास सत्रों और यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पहली बार पंजाब में आयोजित की जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्रमुख एशियाई देशों की भागीदारी के साथ शीर्ष स्तर के हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के चलते पंजाब की धरती पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है। पंजाब सरकार ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी सुनिश्चित की है।

जापान और मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Indigo का बड़ा फैसला, Saudi के इन शहरों के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट्स, जारी हुई Advisory

नई दिल्ली: हुतियों और सऊदी के बीच में जंग...

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

Indigo का बड़ा फैसला, Saudi के इन शहरों के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट्स, जारी हुई Advisory

नई दिल्ली: हुतियों और सऊदी के बीच में जंग के चलते सऊदी और उसके आस-पास के हवाई क्षेत्रों में...

Jalandhar News: मीत हेयर का पलटवार, कहा- परगट सिंह भले हॉकी खेलते रहे, इस बार गोल कोई और करेंगा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारियां पूरी हो...

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम भी एक्शन मोड में आ गई। लगातार सेहत विभाग...

Punjab News: हथियार के बल पर स्नेचिंग महिला की पौने 2 तोले की चेन झपटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु...