JalandharJalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर...

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अधेड़ उम्र की महिलाओं द्वारा महिला यात्री का पर्स चुरा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिलाएं मौके से फरार हो गई। इस दौरान महिला यात्री ने बहादुरी दिखाते हुए भाग रही महिलाओं का पीछा करते हुए एक महिलाओं को काबू कर लिया। हंगामा होने के बाद भीड़ का फायदा आरोपी की एक साथी मौके से फरार हो गई। लेकिन दूसरी स्नेचर महिला की जमकर छित्तर परेड की गई। दरअसल, 50 साल की 2 महिलाएं बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान 2 संदिग्ध महिलाएं वहां पहुंचीं और मौका पाते एक महिला के बैग से पर्स चुकार लिया। कुछ ही पल में पीड़ित महिलाओं को चोरी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत भाग रही महिलाओं का पीछा शुरू कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए बस स्टैंड के अंदर ही कुछ दूरी पर कपूरथला काउंटर के पास पर्स चुराने वाली एक महिला को धर दबोचा,जबकि उसकी साथी खिसक गई। पकड़े जाने के बाद पीड़ित महिलाओं पर्स चुराने वाली की खूब पिटाई की।

इसी दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया,तो उससे महिला छूट गई और वहां से भाग निकली। इससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। जिन महिला यात्रियों का पर्स चोरी हुआ था उन्होंने बताया कि कि पर्स में करीब 5 हजार रुपए थे। दोनों महिलाओं ने अपना नाम-पता नहीं बताया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने थाने में फोन किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़ित महिलाएं बस पकड़कर चली गईं। लोगों ने कहा कि पकड़ी गई महिलाओं से पर्स वापस ले लिया है।

महिलाएं पक्की चोर थीं,अगर सच्ची होतीं तो भागने की बजाय वहीं खड़ी रहकर अपना पक्ष रखतीं। बस स्टैंड पर यात्रियों ने बताया कि यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लुटेरा गिरोह सक्रिय हैं। ये लोग मौका पाते ही छीनाझपटी कर लेते हैं। बुजुर्ग लोग इनके निशाने पर रहते हैं लेकिन पुलिस इनको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती। हंगामें के बाद भी पुलिस को फोन किया था लेकिन आधे घंटे तक कोई कर्मचारी पहुंचा ही नहीं। वहीं इस मसले पर थाना सिटी के मुंशी ने कहा कि थाने में किसी की कोई कॉल नहीं आई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली...

ऑटो-लिफ्टर गैंग पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 38 वाहन बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की एएटीएस टीम ने अभियान चलाते हुए भारी...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं और सरयू तट के...