जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते पेट्रोल पंप के पास गली में स्थित घर में घुसकर चोर लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चोर ने गहने और नगदी से जेब भरी हुई थी, जिसके कारण वह सामान ज्यादा होने से लड़खड़ा कर चल रहा था। गाजीगुला निवासी चंचल ने कहा कि जब वह 12 बजे घर पहुंची तो देखा कि पैसे घर में कुछ गिरे हुए थे। इस दौरान उसे शक हुआ कि घर में चोरी हुई है।
ऐसे में पड़ोसी को बुलाया और उसके साथ मिलकर घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। 11 बजे बेटा घर को ताला लगाकर गया था। जिसके बाद वह 12 बजे आई तो चोर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिवार ने बताया कि चोरों ने 11.30 बजे वारदात को अंजाम दिया।
घर के सदस्य सन्नी ने कहा कि पत्नी देवी तालाब अस्पताल में दवाई की दुकान पर नौकरी करती है और माता दशमेश बेकरी में नौकरी करती है। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य ताला लगाकर काम पर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें चोरी की वारदात को लेकर फोन आया। सन्नी की माता चंचल ने कहा कि वह दशमेश बेकरी से 12 बजे घर आई तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। ऐसे चोरों द्वारा लॉकर तोड़ दिया गया और वह अपने औजार यहीं छोड़ गए। पीड़ित के अनुसार 8 से 9 लाख रुपए के गहने और 25 हजार नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूरी गली ने नशेड़ी लोग है। ऐसे में परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
