लुधियानाः जिले में ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है। वहीं लोगों से हो रही ठगी को लेकर सरकारी लॉटरी विक्रेता गांधी ब्रदर्स ने साइबर फ्रॉड अवेयरनेस के लिए पत्रकार वार्ता की। गांधी ब्रदर्स ने अपना पक्ष रखते कहा कि सरकारी लॉटरी पंजाब जो कि डियर नाम से हैं उसके सिलसिले मैं आज यह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है क्योंकि काफी समय से आम जनता को कुछ महा ठग ऑनलाइन लॉटरी बेचने के नाम पर जनता के साथ लाखों की ठगी कर चुके हैं। गांधी ब्रदर्स ने कहा कि लॉटरी में ऑनलाइन शब्द ही गलत है।
सरकार ने भी पेपर लॉटरी टेंडर पास किया है। ऐसे में ऑनलाइन लॉटरी मिलती ही नहीं है, जोकि यह फ्रॉड है। ऐसे में उनके द्वारा शिकायत फेसबुक के मेटा को की गई तो संबंधित फ्रॉड पेज बनाकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वालों के करीबन 10 हजार तक सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए लेकिन प्रेस वार्ता कर सफाई देने वाले गांधी ब्रदर्स का कहना है कि आजकल फ्रॉड ओर ऑनलाइन लॉटरी खरीद से बचें।
गांधी बदर्स ने कहाकि उनके द्वारा एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई, लेकिन किसी ओर ने उनके साथ फ्रॉड को लेकर साथ नहीं दिया गया। उन्होंने कहाकि इसको लेकर जल्द एक्शन लिया जाएगा। गांधी बदर्स ने कहाकि अब प्रिंट होकर नकली लॉटरी मार्केट में चल रही है। ऐसे में इतनी टिकट उनके द्वारा भी नहीं बेची जा रही, जितनी फ्रॉड टिकट बिक रही है। जिसके बाद लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है।
ऐसे में लोगों का ईनाम निकलने की जगह उनके पैसे देकर ठगी का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में उनका कहना है कि दुकान से लॉटरी खरीदना ठीक है और दुकानदार से वह ठगी को लेकर बात भी कर सकते है। गांधी बदर्स ने कहाकि ऑनलाइन लॉटरी पोस्ट भी नहीं हो सकती। ऐसे में उनके द्वारा ठगी का शिकार होने से बचने के लिए वह हजारों वीडियो बना चुके है, लेकिन फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है।
