AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर पर चोरों ने किया हमला, मोबाइल...

Punjab News: पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर पर चोरों ने किया हमला, मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो सर्विस के मालिक और खेतीबाड़ी विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा के साथ दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और कुछ देर सामान देखने के बाद शोरूम का गेट अंदर से बंद करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने डॉ. शारदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी एक मोबाइल और 5 हजार रुपए की नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा ने बताया कि वह शोरूम में मौजूद थे।

इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर आए और सामान देखने लगे। उन्हें युवकों का हुलिया देखकर शक हुआ, लेकिन उन्होंने दोनों को ग्राहक की तरह ही सामान दिखाया। इसी बीच शोरूम के बाहर उनके दोस्त का कर्मचारी वर्मी कंपोस्ट खाद लेने आया था। वह शोरूम के साइन बोर्ड की बाहर से वीडियो बनाने लगा। दोनों युवकों को शक हो गया कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है। कर्मचारी के वहां से कुछ दूरी पर जाते ही एक बदमाश ने शोरूम के शीशे वाले गेट को अंदर से बंद करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। डॉ. शारदा ने बताया कि दोनों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की।

एक आरोपी ने दूसरे से कहा कि इसे तार से बांध दो। इससे उन्हें लगा कि बदमाश बंधक बनाकर शोरूम में लूट करने की योजना बनाकर आए थे। उन्होंने बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की। एक बदमाश ने आरी से उनके माथे पर वार कर दिया। दोनों आरोपियों के पास पिस्तौल थी। जाते समय बदमाश उन्हें गालियां और धमकियां देते हुए एक्टिवा पर फरार हो गए। हमले में घायल डॉ. शारदा खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनके माथे पर 8 टांके लगाए। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस चौकी ललतों में शिकायत दी गई है। चौकी पहुंचने पर चौकी इंचार्ज का व्यवहार भी सही नहीं था और अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...