Himachal Govt

Himachal Govt
Haryanaकोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में घिरी पुलिस

हिसारः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला हिसार कोर्ट के सामने गोलियां चलने का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद काना उर्फ पानू पर बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोलियां लगने से विनोदा काना मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट गेट के सामने 15-20 राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि अदालत परिसर के मुख्य गेट के सामने दोपहर करीब पौने 3 बजे 2 हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गैंगस्टर विनोद काना की हत्या कर दी।

इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप के अनुसार, दोपहर के समय वकील व लोग खाना खाकर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब 30 सेकंड के भीतर 15 से 20 राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग एरिया में विनोद काना पर फायरिंग शुरू की।

इसके बाद उसे दौड़ाते हुए मुख्य गेट के पास लाकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में हमलावर कुख्यात पानू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। गैंगस्टर पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था और गैंगस्टर ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ऐसे में पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए। दरअसल, कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर की हत्या करना चिंता का विषय है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab दौरे पर आएंगे Rahul Gandhi, खत्म हो सकती है कांग्रेस में गुटबाजी

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह (गुटबाजी)...

टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

मंडीः हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी...

पंजाब सरकार पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा करवाएगी उपलब्ध: Mohinder Bhagat

कैबिनेट मंत्री ने पैस्को के कामकाज की समीक्षा की चंडीगढ़:...

सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा अपग्रेड

12 नए पद स्वीकृत : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को...

Punjab दौरे पर आएंगे Rahul Gandhi, खत्म हो सकती है कांग्रेस में गुटबाजी

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह (गुटबाजी) जल्द खत्म हो सकती है। दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता...

टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

मंडीः हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी टनल में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां टनल...

Punjab News: Highway पर लगा जाम, वाहनों की लगी कतारें, पत्रकार से उलझा पुलिस कर्मी, भारी हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः फिल्लौर टोल प्लाजा पर लोगों द्वारा धरना लगा हुआ था। जिसके कारण शहर में हाइवे जाम को लेकर...