नदी में नहाने गए 5 नाबालिग डूबे

नदी में नहाने गए 5 नाबालिग डूबे

पानीपत : सनौली कस्बे से गुजर रही यमुना नदी में गुरुवार सुबह गांव जालपाड़ के रहने वाले 5 बच्चे नहाने गए थे। स्नान करते वक्त 4 नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए। वे पानी के तेज बहाव में लापता हो गए।  स्थानीय व्यक्ति ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। इसकी सूचना वहां खड़े अन्य लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन व कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। संयुक्त रूप से टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई है।

 मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच व पूछताछ में सामने आया कि सनौली से साथ लगते गांव जालपाड़ के रहने वाले 5 बच्चे एक साथ नहाने गए थे। जिनमें से एक युवक यमुना किनारे ही था। जबकि 4 पानी में काफी बीच तक चले गए थे। जिस कारण वहां गहराई का अनुमान नहीं लग पाया और वे डूब गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पानी में डूबे सभी नाबालिग है।

ये सभी पड़ोसी गांव जालपाड़ के रहने वाले हैं। जो सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे। इसके बाद बच्चों ने नहाने का मन बनाया। सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच की है। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान 17 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। लापता बच्चों की पहचान वादिल, शैफली निवासी गांव जालपाड़ और अमन(16) निवासी झांबा के रुप में हुई है।