पंचकूला/पिंजौर: पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी पिंजौर में 6-7 की रात को एक मकान में हुई जेवरात और नकदी की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान भीम सिंह MBA पास भांगपुरा, जिला कैथल का रहने वाले के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया CP पंकज नयन IPS और DCP अमरेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन हंट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीम सिंह नाम के चोर को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने शिव कॉलोनी में अपने किराए के मकान के पड़ोस में ही चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी से करीब 18 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी फैमिली में शादी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह शराब पीने लगा था। पैसे की तंगी के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, रिमांड के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।