Himachal Govtराज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण...

राज्यपाल ने आधुनिक ज्ञान एवं नवाचार के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर दिया बल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए आधुनिक ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने आज डलहौजी हिलटॉप स्कूल के वार्षिक समारोह ‘विरासत-2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि विरासत का अर्थ पीढ़ी दर पीढ़ी मिले ज्ञान के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी के विचारों और कार्यों से होने वाला बदलाव भी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान, समस्या समाधान की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी होना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नीति नवाचार, कौशल विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित कर शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए एक सशक्त रूपरेखा प्रदान कर रही है।

राज्यपाल ने सीबीएसई की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि में सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर निवासी अक्षत कुमार को बारहवीं कक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चंबा जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर बधाई दी। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षत कुमार और लद्दाख निवासी अली अकबर को सम्मानित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पुलिस स्मृति दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, TRC ऊना और पुलिस-XI (A) ने जीते मुकाबले

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ,...

सीएम सुक्खू के तोहफे से खुशियों भरी दिवाली, डीए बढ़ने से खिले कर्मचारियों के चेहरे

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की...

प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक हो रहे ऊना के विद्यार्थी

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत त्यूडी और बदोली...

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

नगर निगम ऊना में 31 अक्तूबर तक चलेगा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान

नगर निगमवासी ई-वेस्ट सफाई कर्मचारियों को सौंपकर अभियान में...

पुलिस स्मृति दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, TRC ऊना और पुलिस-XI (A) ने जीते मुकाबले

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 45 हजार रुपये ऊना: पुलिस स्मृति दिवस...

सीएम सुक्खू के तोहफे से खुशियों भरी दिवाली, डीए बढ़ने से खिले कर्मचारियों के चेहरे

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा का भी स्वागत, ऊना के कर्मचारियों ने जताया आभार ऊना:...

प्राकृतिक खेती व कृषि विविधीकरण के प्रति जागरूक हो रहे ऊना के विद्यार्थी

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत त्यूडी और बदोली स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ऊना: हिमाचल प्रदेश सरकार और जायका...

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सूरजकुंड दिवाली मेला आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प...