जालंधर, ENS: महानगर के देहात में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां ब्रह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों ने तेहिंग रोड पर गोलियां चलाकर वाइस चेयरमैन पर हमला कर किया। घटना स्थल पर 3 खोल बरामद हुए है। घटना उस उस समय हुई जब वाइस चेयरमैन अपने दोस्त को मिलने के लिए कार से गोराया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने वाइसचेयरमैन की कार का पीछा किया और तेहिंग गांव वाली नहर के पास कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
पीड़ित ने कहा कि ट्रैक सूट पर बैठे नौजवान ने साथी के साथ मिलकर सीधे फायर करने शुरू कर दिए। जिसके बाद इस हमले में वाइस चेयरमैन के गनमैनों द्वारा भी क्रॉस हवाई फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी वाइस चेयरमैन पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए भाखड़ी ने बताया कि उन्होंने एक साल गांव गढ़ा में स्थित अटवाल हाउस कॉलोनी के एमडी मनदीप सिंह गोरा पर हमला करने वाले गैंगस्टर ऋतिश उर्फ राहुल पुत्र पृथी चंद निवासी लकड़ी मंडी फिल्लौर के मामले उजागर किए थे।
जिसकी रंजिश रखने के लिए राहुल के पिता और उसकी बहन की ओर से उसके घर की रेकी की गई थी। जिसके संबंध में उन्होंने एक लिखित शिकायत थाना फिल्लौर की पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि राहुल द्वारा लगातार उसकी रेकी की जाती रही। भाखड़ी ने बताया कि राहुल के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी से संबंध हैं। जिसके कारण बीते दिनों मनदीप सिंह गोरा के मोबाइल फोन पर पाकिस्तानी नंबर से उन्हें राहुल से पंगा लेने संबंधी जान से मारने की धमकियों भरे मेसेज भेजे गए थे। जिसमें कहा गया कि राहुल को जमानत मिल गई है और वह अपना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। मेसेज भेजने के एक दो दिन बाद ही मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा उन पर हमला किया गया।