Una1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों ने 1st इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBN), बनगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा नागरिक जिम्मेदारियों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

यह कार्यक्रम 1st IRBN की कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा, IPS द्वारा प्रदान की गई अनुमति एवं सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, हथियारों की जानकारी एवं सुरक्षा, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, वायरलेस संचार प्रणाली, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में ASI धीरज कुमार जी, HC प्रदीप जी, सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह जी, कांस्टेबल सौरभ जी, कांस्टेबल सुशांत जी तथा HC/CTS आरती जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से पुलिस व्यवस्था की बारीकियों से परिचित करवाया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उन्हें अनुशासन, सतर्कता, टीम भावना और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देश की सेवा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

विद्यालय प्रबंधन ने कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा, IPS, समस्त 1st IRBN अधिकारियों एवं प्रशिक्षक टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही शशि धीमान जी का भी विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग एवं समन्वय से यह शैक्षणिक भ्रमण सफल एवं यादगार बन सका।

विद्यालय ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जिम्मेदार नागरिकता का महत्वपूर्ण जीवन-पाठ साबित हुआ।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

अमृतसरः तरनतारन से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

अमृतसरः तरनतारन से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...

CM Mann ने फतेहगढ़ साहिब में ‘शहीदी सभा’ के व्यापक प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस और सिविल प्रशासन को आगामी 'शहीदी सभा' के दौरान श्री फतेहगढ़...