ऊना। जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल परिसर में दिनभर खेलों और मनोरंजक गतिविधियों की रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। पांचवीं कक्षा की ऑब्स्टेकल रेस के लड़कों के वर्ग में आदित्य ने पहला, आरित ने दूसरा और नक्ष ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में आरुही प्रथम, यदवी द्वितीय और मनदीप कौर तृतीय रहीं।
हुला हूप रेस में लड़कियों के वर्ग में इशिका, सिमर और अवरीत ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में नमन, शिवाय, प्रांशुल, आरव सैनी और माधव ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
बैलेंस द बैलून रेस में लड़कियों के वर्ग में अनन्या शर्मा, आइना ठाकुर, रुहिन, अमोलिका, सीरत शर्मा और सीरत ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में सुमित शर्मा, रेयांश सैनी, रचित शर्मा और पीयूष ने हिस्सा लिया। वहीं बैलून बैलेंस गतिविधि में प्रानवी और परनीत की जोड़ी के साथ रुहानी और काशवी की जोड़ी ने भाग लिया।
कोन एंड रिंग रेस में लड़कों के वर्ग से समर्थ, दिव्यांश, आर्यन, विरैन, वंश सैनी, अवनीत, गुरदीप, श्रव और तेजस ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में समृद्धि, तनिष्का और तन्वी ने हिस्सा लिया।
हर्डल रेस के लड़कों के वर्ग से मनन, अद्विक, एहसास, एकांश, अयान, अभिमन्यु और अनिकेत ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में अनिका, दीक्षा, नव्या, रिद्धि और नितिका ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
बोट रेस में सुमित, रेयांश और आरव की टीम के अलावा दिव्यांश और अक्षत की जोड़ी तथा प्रांजल ने भाग लिया। शटल रेस के लड़कों के वर्ग में अक्षज सलारिया, अक्षज धीमान, आरव राणा, रेहान, आगम, अखिलेश, आरव कौशिक, हर्षिधा और रणवी ने हिस्सा लिया। लड़कियों के वर्ग में सुधीक्षा और समीक्षा की जोड़ी तथा वसुधा और सीरत की जोड़ी ने भाग लिया।
लकी सर्कल गतिविधि में कृषक गर्ग, स्तव्य ठाकुर, अभियंत, सूर्यांश, ओजस्वी, परमिश, गुरनूर, हर्षदीप, वृंदा, अर्णव और आरव पुरी ने भाग लिया। वहीं लेमन रेस में प्रबल, शिवाय, अनायशा, जशिया, अभिराज, अवनी सैनी, रणवीर, विहान, रवनीत, शिवांश, समर्थ संतोष, वैष्णवी, हिमांशी और विनायक ने हिस्सा लिया।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए कौन असेंबल, कलर जंपिंग चैलेंज, म्यूजिकल चेयर, बैलून रिंग गेम और पास द बॉटल गेम भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना रहा।
