Nationalगंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3...

गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क के किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। मृतकों की पहचान शंभु सिंह (66), ऊषा सिंह (64) और मंजू रानी साहा (65) के रूप में हुई है।

तीनों कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बैगना के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, मनिहारी-कटिहार फोरलेन पर तकनीकी खराबी के कारण बालू लदा एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान कटिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में कटिहार की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मान सरकार ने 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता वितरित की

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत...

डिजिटल पेमेंट पर अब डबल फाय़दा ही फाय़दा

QR कोड और साउंडबॉक्स लगवाने पर मिलेगा इंसेंटिव नई...

Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती गांव में मारपीट का मामला...

‘डेथ पॉइंट’ बना बाइपास टी-प्वाइंट, एक और की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर-सुखोमाजरी बायपास स्थित टी-प्वाइंट पर लगातार हो रहे...

मान सरकार ने 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता वितरित की

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना आर्थिक रूप से कमजोर...

डिजिटल पेमेंट पर अब डबल फाय़दा ही फाय़दा

QR कोड और साउंडबॉक्स लगवाने पर मिलेगा इंसेंटिव नई दिल्ली । देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और...

Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आए...

‘डेथ पॉइंट’ बना बाइपास टी-प्वाइंट, एक और की मौत, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर-सुखोमाजरी बायपास स्थित टी-प्वाइंट पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। महज...