DIG सौम्या की देख-रेख में चल रही भर्ती प्रक्रिया, ऊना जिला के 1600 युवाओं ले रहे भाग
ऊना। पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदेश की सेवा करने का सपना संजोए युवा इन दिनों पुलिस लाइन झलेड़ा के पुलिस मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 6 बजे शुरू हुई, जिसकी निगरानी डीआईजी सौम्या की देखरेख में की जा रही है। पूरी प्रक्रिया पब्लिक सर्विस कमीशन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार संपन्न करवाई जा रही है, ताकि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊना जिला के करीब 1600 युवाओं को बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे युवाओं की तैयारियां भी काफी अच्छी देखने को मिल रही हैं। युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। भर्ती के पहले दिन का आंकड़ा पुलिस द्वारा पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जारी किया जाएगा
