अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने छोटी दिवाली यानी कि 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर घर पर एक सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। दरअसल सिद्धू ने हाल में अपनी पोती आर्या का स्वागत किया है और 7 तारीक को बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए कुछ किन्नर उनके घर पहुंचे। इस दौरान सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें एक किन्नर ने बच्ची को गोद में लिया हुआ है और सभी बधाई गीत गा रहे हैं। सिद्धू भी खुद सभी के साथ इंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए नवजोत सिद्धू ने इंस्टाग्रम पर लिखा, आर्या को भगवान भेजे दूतों का आशीर्वाद मिला।
नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को पोती से मिलवाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम बताते लिखा कि हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं।
