Unaनशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार ; 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

4 NDPS मामलों में कार्रवाई, 2026 में अब तक 90 केस दर्ज कर 152 आरोपी गिरफ्तार

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक चार NDPS मामलों में कुल 2 करोड़ 25 लाख 74 हजार 339 रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। वहीं, पूर्व में भेजे गए तीन मामलों में 1 करोड़ 57 लाख 2 हजार 432 रुपये की संपत्तियों में से 1 करोड़ 1 लाख 77 हजार 12 रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश सक्षम प्राधिकारी द्वारा कन्फर्म किए गए हैं। पुलिस थाना अम्ब के तहत दिसंबर 2025 में आरोपी अंकुश पराशर उर्फ अंकु के कब्जे से 2,330 ट्रामाडोल टैबलेट (233 ग्राम) और 24 लाख 34 हजार 540 रुपये नकद बरामद किए गए थे।

मामले की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी, उसके पिता और पांच अन्य सगे रिश्तेदारों की संपत्तियों, बैंक खातों और एफडी सहित कुल 68 लाख 71 हजार 961 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसी तरह पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज अभियोग संख्या 148/26 में आरोपी बलविंदर कुमार और उसकी पत्नी के नाम पर फ्रीज की गई 19.21 लाख रुपये की संपत्ति में से 16 लाख रुपये की संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी ने जब्त करने की पुष्टि कर दी है।

90 मामलों में 152 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिला ऊना में NDPS एक्ट के तहत 90 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 152 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 1.663 किलोग्राम हेरोइन, 494.114 किलोग्राम भुक्की, 6.163 किलोग्राम चरस, 9.09 किलोग्राम गांजा, 196 ग्राम अफीम और 9 लाख 73 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने...

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

दर्दनाक हादसाः मिनी बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत-देखें वीडियो

Assam Road Accident News: असम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, काजीरंगा नेशनल पार्क के पास...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव जीवन की रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने तथा पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की दिशा...

Jalandhar News: फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, साहिल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नागरा रोड़ पर स्थित गुरु नानक नगर में फायरिंग केस में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार...