JalandharJalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी

जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक मकान के अंदर कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मकान के अंदर पहुंच गए। इस दौरान वहां कुछ लड़के और लड़कियां मौजूद मिले। लोगों को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि एक महिला ने इलाके में मकान किराये पर लिया हुआ है और वहां कथित तौर पर देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। लोगों के अनुसार, महिला को कई बार मकान और कमरे खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने अभी तक मकान खाली नहीं किया।

इस बात को लेकर पहले भी महिला और मोहल्ले के लोगों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। आज मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

दूसरी तरफ, महिला ने मोहल्ले के लोगों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। महिला का कहना है कि उसका आसपास के लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। महिला ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और उसे न्याय दिलाया जाए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और कुछ लोगों को अपने साथ थाने ले गई।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान के अंदर लड़के और लड़कियां पकड़े गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत...

CM Sukhu ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरु करने का लिया फैसला

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...

CM Mann ने फतेहगढ़ साहिब में ‘शहीदी सभा’ के व्यापक प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस और सिविल प्रशासन को आगामी 'शहीदी सभा' के दौरान श्री फतेहगढ़...

50 करोड़ रुपये की योजना के तहत 2.42 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ: खुड्डियां

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज घोषणा की कि राज्य में रबी...