Nationalफिल्म 'रामायाण' को लेकर छिड़ी बहस, NCP ने मराठी में रिलीज करने...

फिल्म ‘रामायाण’ को लेकर छिड़ी बहस, NCP ने मराठी में रिलीज करने की रखी मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: रणबीर कपूर की रामायण इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है परंतु अब महाराष्ट्र में इस फिल्म को लेकर बहस छिड़ चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मेकर्स ने फिल्म को मराठी भाषा में रिलीज करने की मांग रखी है। संगठन का यह कहना है कि महाराष्ट्र जैसे बड़े फिल्मी बाजार के दर्शकों को अपनी मातृभाषा में इतनी भव्य फिल्म को देखने का मौका मिलना चाहिए।

महाराष्ट्र में दोबारा रिलीज करना चाहिए

एनसीपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल ने फिल्म के निर्माता नमित मल्हौत्रा को चिट्ठी लिखकर अपनी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि रामायण जैसी बड़ी फिल्म को मराठी में डब करना चाहिए और महाराष्ट्र में दोबारा रिलीज करना चाहिए। उनके अनुसार, मराठी दर्शक भी इस फिल्म को अपनी भाषा में फिल्म देखने का हक रखते हैं। बाबासाहेब पार्टिल ने अपनी चिट्ठी में मराठी भाषा की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्ज मिल चुका है। ऐसे में इतनी बड़ी फिल्म की भाषा लिस्ट में मराठी की जगह न मिलना निराशाजनक है। उन्होंने यह भी कहा है कि मराठी भाषा का इतिहास करीबन एक हजार साल पुराना है। यहां के दर्शकों ने फिल्म को हमेशा अच्छा ही रिस्पॉन्स दिया है।

पाटिल का यह कहना है कि महाराष्ट्र फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा बाजार है। यहां पर मराठी बोलने वाले दर्शकों की बड़ी संख्या है और उन्हें भी अपनी मातृभाषा में रामायण जैसी भव्य फिल्म देखने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह साफ किया है कि उनकी मांग किसी दूसरी भाषा के खिलाफ नहीं है। वो सिर्फ यही चाहते हैं कि मराठी को भी फिल्म के डब वर्जन में शामिल किया जाए।

मराठी को मिलनी चाहिए अहमियत

मेकर्स की ओर से फिल्म को भारत में हिंदू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। ऐसे में मराठी वर्जन की मांग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबासाहेब पाटिल ने इसी मुद्दो को उठते हुए मेकर्स से मराठी दर्शकों की भावनाओं और भाषा के समान को ध्यान में रखने की अपील की है।

अभी तक फिल्म मेकर्स की ओर से मराठी डबिंग और महाराष्ट्र में दोबारा से रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी रामायण के निर्माता मराठी दर्शकों की इस मांग पर क्या जवाब देंगे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Shruti Haasan ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने...

Punjab News: 2 गाड़ियों में भरकर चोर फैक्टरी से सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

हैरानी की बात, बाजार में सस्ते दामों में बिकने...

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की...

क्या Nvidia के पूर्व CEO का होगा तलाक! पत्नी को देनी होगी भारी Alimony

नई दिल्ली: दुनिया की दिग्गज कंपनी Nvidia के पूर्व...

Shruti Haasan ने कॉस्मेटिक सर्जरी और शराब पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति हासन ने नेहा धूपिया और अंगद...

Punjab News: 2 गाड़ियों में भरकर चोर फैक्टरी से सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

हैरानी की बात, बाजार में सस्ते दामों में बिकने लगा चोरी का सामान लुधियानाः जिले के टिब्बा थाना के अधीन...

दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री

24 वर्षों से लगातार दंगल में बुलाए जाने पर मुकेश अग्निहोत्री ने जताया आभार ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

Punjab News: सासंद Amritpal Singh को मिली कोर्ट से अतंरिम जमानत

अमृतसरः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की अंतरिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां...