Himachal Govt
Haryanaहाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट...

हाईवे किनारे अर्धनग्न मिला युवती का शव, गले और माथे पर चोट के निशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगरः पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर सुबह खेतों में पानी की खाल से एक युवती का शव बरामद हुआ है, जो अर्धनग्न था, जिसके पास में कपड़े भी नहीं मिले। देखते में युवती की उम्र 30 से 32 साल के बीच में लग रही है। युवती के पास से मंगलसूत्र और पाजेब मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है। शुरुआती जांच में आशंका है कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस युवती की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को जगाधरी सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

DSP ने बताया कि रुहला खेड़ी गांव के पास हाईवे किनारे पानी की खाल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जगाधरी थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंची है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। युवती के माथे पर चोट का निशान मिला है। इसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

DSP राजीव मिगलानी ने बताया कि युवती की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। रिपोर्ट से मौत की असल वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Meeting के फैसलों के क्रियान्वयन पर हरियाणा सरकार ने रखी पैनी नजर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने...

सैनिकों का ऋण कोई राष्ट्र नहीं चुका सकता : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव...

14 सितंबर से शुरु होगी ITP की दूसरे-चौथे और छठे Semester की परीक्षाएं

चंडीगढ़ : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में इंटीग्रेटेड...

सिरमौर जिले की दवा इकाई के खिलाफ DCA ने की कड़ी नियामक कार्रवाई

शिमला: स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि हिमाचल...

CM Meeting के फैसलों के क्रियान्वयन पर हरियाणा सरकार ने रखी पैनी नजर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों...

सैनिकों का ऋण कोई राष्ट्र नहीं चुका सकता : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले...

14 सितंबर से शुरु होगी ITP की दूसरे-चौथे और छठे Semester की परीक्षाएं

चंडीगढ़ : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के दूसरे, चौथे एवं छठे सेमेस्टर...

सिरमौर जिले की दवा इकाई के खिलाफ DCA ने की कड़ी नियामक कार्रवाई

शिमला: स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के...