पटियालाः जिले के सभावासी गेट के पास विधायक अजीत पाल सिंह कोहली के कार्यालय के पास गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी कारोबारी को पिछले एक साल से धमकियां मिल रही थीं। एक्सटॉर्शन मनी (रंगदारी) के नाम पर धमकी दी जा रही थी। इस गोलीबारी में युवक के पैर में एक गोली लगी है। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावरों पर भी फायरिंग की गई।
मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि वह गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब गाड़ी को वह बैक करने लगे तो देखा कि तो पहले से 3 बाइक सवार नौजवान हथियार लेकर खड़े थे और तीनों के पास हथियार मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मामले को लेकर पिछले साल डीएसपी सतनाम सिंह को शिकायत दी गई थी।
पीड़ित का आरोप हैकि पहल बॉबी माही और रवि माही ने फोन के जरिए 25 लाख की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद अब 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। पीड़ित ने कहा कि अगर उनके पास लाइसेंसी पिस्टल मौजूद ना होती तो आरोपियों द्वारा आज उन्हें मौत के घाट उतार देना था। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को भी गोली लगी है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें कोई सिक्योरिटी मुहैया नहीं करवाई गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि गग्गू के भाई पर फायरिंग आरोपियों द्वारा की गई। इस दौरान विदेशी नंबर से फिरौती की मांग को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने फोन करके धमकियां दी है। हालांकि पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।
