Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहरियाणा प्रदेश की 'विकसित भारत-2047' के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इस उपलक्ष में हरियाणा सरकार हरियाणा गठन का हीरक जयंती समारोह मना रही है। इन छह दशकों में हरियाणा ने विकास, कृषि, उद्योग, शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए देश-दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरों, किसानों, मेहनतकशों और खिलाड़ियों की धरती है। यहां के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है, वहीं किसानों ने अपनी मेहनत से देश के खाद्यान्न भंडार को समृद्ध किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर तिरंगे का मान बढ़ाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा का योगदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र...

राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के...

संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार है : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिमला: सूचना एवं जन विभाग में प्रकाश सहायक के...

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष...

राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के मनेई (भदरेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का भूमि पूजन...

संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार है : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और इसकी सभ्यता,...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास सेवा, त्याग, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति...