AdvertisementPunjab Government
PhagwaraPunjab News: आदर्श नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में...

Punjab News: आदर्श नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः आदर्श नगर में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के सदस्य घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पर मामूली स्क्रैच लगने को लेकर विवाद हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेजधार हथियार से हमला किया गया। परिवार का आरोप है कि दातर से हमला करके घायल किया गया।

वहीं गुरु नानक पुरा के रहने वाले उमेश कुमार ने बताया कि उसका दोस्त आदर्श नगर में रहता है। ऐसे में दोस्त से पड़ोसियों की गाड़ी पर स्क्रैच लग गया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा उनकी गाड़ी तोड़ दी गई और दूसरे पक्ष द्वारा उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर पर चोटे आई है। पीड़ित के अनुसार गाड़ी तोड़ने की वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, दूसरे पक्ष की परमीत कौर ने कहाकि वह आदर्श नगर की रहने वाली है। देर रात गाड़ी पर स्क्रैच पड़ने को लेकर लड़ाई खत्म हो गई थी।

जिसके बाद दूसरे पक्ष ने लड़कों को बुलाकर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार पहले भी उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। देर रात दोबारा उनकी गाड़ी को पड़ोसियों द्वारा टक्कर मार दी गई। इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा छत से गमले से हमला कर दिया। ऐसे में मामला शांत होने के बाद सभी घरों में चले गए। देर रात 12.30 बजे लड़कों को बुलाकर पति और बेटे पर हमला कर दिया गया। लेकिन लोगों के बीच बचाव होने से जानी नुकसान होने से बच गया। इस दौरान तेजधार हथियार से हमला करने से आरोपों को बेबुनियाद बताया। दूसरे पक्ष ने भी प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...