.
PhagwaraLPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें...

LPU Protest मामले में 3 दोषी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा में स्थित LPU हिंसा मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़-फोड़ करने में शामिल थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए कुल 2 एसआईटी बनाई गई है। आरोपियों में एक फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले का 20 वर्षीय गगन शामिल है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपियों की पहचान गगन, जेम्स दहिया और अभी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार एक दोषी को पुलिस बॉम्बे से लेकर आई है। वहीं जांच के लिए पुलिस ने 163 नंबर एफआईआर, 105 नंबर एफआईआर और 106 नंबर एफआईआर की जांच के लिए एक अलग से एसआईटी बनाई गई है।

जिसमें एक एसआईटी यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे व डिजीटल एविडेंस क्लेकट करने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे किस मामले में लेकर आई है, इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। गगन कल से लापता है। ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन करके सूचना दी। जिसके बाद वह कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

परिवार के अनुसार गगन डोमिनोज में डिलीवरी का काम करता है और डेढ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था। ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है। दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया और मीडिया के कैमरे से दूरी बनाकर निकल गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Protest मामले में एक्शन मोड में पुलिस, 4 और दोषी काबू

जालंधर, ENS: कपूरथला पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)...

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा

चण्डीगढ़: हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता...

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: पिहोवा शहर में लोगों को बेहतर और सुगम...

राजकीय महाविद्यालय ऊना के विजेता विद्यार्थियों का प्राचार्या ने किया स्वागत

ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के...

LPU Protest मामले में एक्शन मोड में पुलिस, 4 और दोषी काबू

जालंधर, ENS: कपूरथला पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और आगज़नी के मामले में आज...

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा को जागृत करने, जीवन को...

महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा

चण्डीगढ़: हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेषभर में सभी ग्राम...

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: पिहोवा शहर में लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आंतरिक...