Himachal Govt

Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: नदी का पानी बढ़ने से नौका सेवा बंद, आधा दर्जन...

Punjab News: नदी का पानी बढ़ने से नौका सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं अगर रावी नदी की बात करें तो रावी नदी में भी दोपहर बाद अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिसके कारण मौके पर ही नौका सेवा बंद करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार रावी नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण मकोड़ा पत्तन पर चलने वाली नौका सेवा को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। नौका सेवा बंद होने के कारण रावी नदी के उस पार बसे आधा दर्जन के करीब गांवों के लोगों के लिए आने-जाने की समस्या गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रावी नदी पार करके वे रोजाना अपने कामकाज, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए मकोड़ा पत्तन की ओर आते-जाते हैं। पर पानी का स्तर बढ़ने और नौका सेवा बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक कई बार जरूरी काम के लिए लंबा रास्ता तय करके दूसरे छोर पर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं।

गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए लोगों की आवाजाही के लिए जल्द से जल्द उपयुक्त व्यवस्था की जाए। लोगों ने कहा कि जब तक पानी का स्तर सुरक्षित नहीं होता, तब तक उनकी समस्या का कोई वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

21 को ‘Punjab bandh’ की कॉल पर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चे की ओर से बंदी सिंहों...

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें जरूरी...

दोबारा शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार बेदी

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर...

Punjab बंद का ऐलान, 21 तारीख को इतने बजे तक का किया आह्वान, देखें वीडियो

मोहालीः कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने 21 अगस्त को 'पंजाब...

21 को ‘Punjab bandh’ की कॉल पर सिख जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चे की ओर से बंदी सिंहों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा समेत अन्य सिख...

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें जरूरी सावधानियां चण्डीगढ़: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बदलते मौसम के...

दोबारा शुरू होगी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना : कृष्ण कुमार बेदी

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं...

Punjab बंद का ऐलान, 21 तारीख को इतने बजे तक का किया आह्वान, देखें वीडियो

मोहालीः कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया है। ऐसे में भाई जगतार सिंह...