गुरदासपुरः जिले केगीता भवन रोड स्थित इस्लामाबाद इलाके में घर पर चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, घटना के दौरान परिवार घर से बाहर डिनर करने के लिए गया था। इस दौरान चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला गीता ने कहा कि वह डिनर करने के लिए परिवार के साथ बाहर गई थी।
इस दौरान पीछे से चोर घर में आए और उन्होंने ढाई तोले से अधिक सोने के गहने व एक हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उनके मोहल्ले में काफी नशेड़ी है और नशेड़ियों ने ही वारदात को अंजाम दिया। वहीं लक्की ने कहाकि वह देर रात वह परिवार के साथ बाहर डिनर करने गए थे। हालांकि घर की छत पर बड़ा भाई सो रहा था। इस दौरान चोर घर में आए और घर से नगदी और गहने चुराकर ले गए।
परिवार के अनुसार, वह रात 1 बजे घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान चोर गहने और नगदी घर से ले गए। इस घटना से उनका 4 से 5 लाख का नुकासन हो गया। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
