AdvertisementPunjab Government
GurdaspurPunjab दौरे पर पहुंचे केंद्रिय मंत्री अमित शाह, पीड़ित परिवार के की...

Punjab दौरे पर पहुंचे केंद्रिय मंत्री अमित शाह, पीड़ित परिवार के की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 20 दिन में यह दूसरी बार पंजाब का दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह आज सुबह अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधा गुरदासपुर पहुंचे। नशे से जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह संगरूर जाएंगे और फिर मानसा जाएंगे। 3 शहरों में तीन परिवारों से मुलाकात के बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को गांव माड़ी पन्नुआं पहुंचे और नशे की बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या किए गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया। अमित शाह का काफिला दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गांव माड़ी पन्नुआं पहुंचा। वहां से वह सीधे काफिले के साथ विक्रमजीत सिंह के घर गए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव के लगभग तीन किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया था। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। शाह मंगलवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का मुद्दा राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गया है। झोटा के परिवार और प्रदर्शनकारी लगातार इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहे थे। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे से पहले लॉरेंस बिश्नोई के साबरमती जेल में बंद करने को लेकर सवाल पूछा है। गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के सुरक्षा कारणों के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर 2026 को शहर को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...