Haryana Govtसीएम विंडो और जनसंवाद शिकायतों का समय पर हो निपटान- भोपाल सिंह...

सीएम विंडो और जनसंवाद शिकायतों का समय पर हो निपटान- भोपाल सिंह खदरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निपटान सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के समाधान के उपरांत इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि नागरिकों को उनकी समस्याओं के निराकरण का वास्तविक लाभ मिल सके।

खदरी शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में गृह विभाग, पुलिस विभाग, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, वक्फ बोर्ड, तकनीकी शिक्षा तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित कई प्रमुख विभागों से संबंधित सीएम विंडो और जनसंवाद की शिकायतों की गहन समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण व शहरी राशन डिपो संचालकों को पेडिंग कमिशन को जल्द दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिए कि कालेजों के एससी व बीसी विद्यार्थियों को समय पर स्कोलरशिप दी जाए।

खदरी ने अधिकारियों को चेताया कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो और जनसंवाद की शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। केवल शिकायतों को चिह्नित करना, उन्हें आगे के विभागों में भेजना, या बिना ठोस समाधान के औपचारिकता निभाते हुए मामलों को बंद करना सही निपटान नहीं माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या आदेशों की अवहेलना को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि आमजन की हर समस्या का पारदर्शी और संतोषजनक समाधान होना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; S.I.R को तुरंत रद्द किया जाए: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'वोट-चोरी'...

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं...

Jalandhar News: कोर्ट ने पटाखा मार्केट लगाने पर लगाई रोक

जालंधरः महानगर के रावली में पटाखा मार्केट लगाने पर...

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिमला: दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मिनी सचिवालय, रामपुर...

पुलिस स्मृति दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, TRC ऊना और पुलिस-XI (A) ने जीते मुकाबले

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ,...

‘वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; S.I.R को तुरंत रद्द किया जाए: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'वोट-चोरी' भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और मतदाता सूचियों...

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं की सुविधा के लिए पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों...

Jalandhar News: कोर्ट ने पटाखा मार्केट लगाने पर लगाई रोक

जालंधरः महानगर के रावली में पटाखा मार्केट लगाने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। ग्राम पंचायत की पिटीशन...

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिमला: दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मिनी सचिवालय, रामपुर बुशहर में रैम्प योजना के अंतर्गत स्मार्ट एमएसएमई विषय पर...