दीनानगरः जिले में दशहरा के दिन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री तहली साहिब जाने वाले रास्ते पर थुंडी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जहां मौत की खबर पता लगते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बुआ के घर अपनी बड़ी बहन की शादी के निमंत्रण बांटने गया था, जिसकी शादी अगले महीने होने वाली है।
खुशी मातम में बदली: बहन की शादी का कार्ड बांटने गये भाई की सड़क हादसे में मौत
#RoadAccident #BrotherDies #WeddingTurnsTragic #AccidentNews #BreakingNews https://t.co/oMZ2rX9Vaj— Encounter News (@encounternews2) October 20, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बहरामपुर के पास स्थित भरथ गांव का रहने वाला था। वह अपनी बुआ से मिलने और बड़ी बहन की शादी का निमंत्रण देने थुंडी गांव आया था। सुबह जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तो थुंडी-ताजपुर रोड पर एक तीखे मोड़ के पास उसकी टक्कर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी से हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और अगले महीने उसकी बड़ी बहन की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियां मनाने की तैयारी में था, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।
कुछ महीने पहले ही पिता के निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा था। अब, परिवार के इकलौते बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। जो भाई अपनी बहन की शादी की खुशियों में शामिल होने वाला था, वह शादी से पहले ही इस दुनिया से विदा हो गया।
