Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: प्राचीन कृष्ण मंदिर से 4 दुर्लभ मूर्तियां और कीमती सामान...

Punjab News: प्राचीन कृष्ण मंदिर से 4 दुर्लभ मूर्तियां और कीमती सामान चोरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 महीने में दूसरी बार हुई घटना, पुलिस के हाथ खाली

लुधियानाः जिले के फील्ड गंज के कूचा नंबर 10 स्थित सनातन धर्म सभा श्री कृष्ण मंदिर में बेखौफ चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वारों के ताले काटे और गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, चतुर्भुज भगवान विष्णु और पीतल के लड्डू गोपाल जी के 4 पवित्र विग्रह (स्वरूप) सहित भारी मात्रा में कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। जिस पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था।

वारदात का पता रात करीब 11:30 बजे उस समय चला जब माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जा रहे कुछ स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर का मुख्य गेट खुला देखा। अनहोनी की आशंका के चलते श्रद्धालुओं ने तुरंत मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनीत पाठक को फोन पर सूचना दी। पुजारी जब मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए दोनों दरवाजों के ताले गायब थे। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो पेटी व अलमारियां खुली पड़ी थीं, सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था और गर्भगृह से भगवान के स्वरूप गायब थे।

इस वारदात के बाद मंदिर मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्र मोहन डांग ने बताया कि करीब 2 महीने पहले भी मंदिर से गोलक (दानपात्र) चोरी हुई थी। उस समय प्रबंधन ने पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। चोरों को मंदिर के आंतरिक रास्तों और समय की पूरी जानकारी थी, जिससे रेकी की आशंका जताई जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने अब स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पवित्र मूर्तियों को सकुशल बरामद किया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के...

केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना: Harjot Singh Bains

4 सालों में सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने...

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा व्यक्ति  ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अंब के तहत ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के 4,967 आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने कनाडा में वैश्विक सेमिनार में पंजाब के पोषण बागों और कृषि-निर्यात संभावनाओं को किया...

पंजाब में चल रहे हैं 5000 से अधिक स्कूल पोषण बाग और आंगनवाड़ी पोषण वाटिका ओंटारियो व्यापार विकास मंत्री...