LudhianaPunjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI साथी सहित गिरफ्तार

Punjab News: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI साथी सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मालेरकोटलाः विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना के महिला पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) लखविंदर कौर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में मालेरकोटला निवासी सुखजीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान एएसआई लखविंदर कौर और सुखजीत कौर निवासी झुनेर मलेरकोटला हाल निवासी गुलमोहर कॉलोनी सेक्टर-126 मोहाली के रूप में हुई है।

मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक मामले को निपटाने के बदले एएसआई लखविंदर कौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। वहीं, निजी महिला सुखजीत कौर पर इसी मामले में 60 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देना तय हुआ था।

इसके बाद विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड मोहाली की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये लेकर भेजा गया। टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

टिहरी: उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक...

Meharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial Tour

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग...

Jalandhar News: शोभा यात्रा में हुआ विवाद, पहले नौजवान ने लहराई पिस्टल, फिर घर पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके बस्ती गुजा में शोभा यात्रा में 2 पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

टिहरी: उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई और...

Meharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial Tour

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एजुकेशनल इंडस्ट्रियल का टूर किया। यह टूर मैकेनिकल इंजीनियरिंग...

बड़ा हादसाः भराभराकर गिरी बहुमंजिला मंजिला निर्माणाधीन इमारत, लोगों के दबे होने की आशंका; देखें वीडियो

नैरोबीः केन्या की राजधानी नैरोबी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में 12 मंजिला इमारत ढह गई। मिली जानकारी के...