Girl in a jacket
HomeBreaking NewsPunjab News: दीवाली से 2 दिन पहले पसरा मातम, Activa और Car...

Punjab News: दीवाली से 2 दिन पहले पसरा मातम, Activa और Car की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दीवाली के 2 दिन पहले घर में मातम पसर गया। दरअसल, लाडोवाल मुल्लांपुर रोड़ पर हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि उनका भाई कारपेंटर का काम करता है। देर रात वह एक्टिवा से घर आ रहा था कि मुल्लांपुर रोड़ पर कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल गुरजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान गुरजीत सिंह की मौत हो गई।

मृतक के भाई ने बताया कि घटना स्थल से कार की डिटेल निकलवाई गई है। जिसमें पता चला है कि एसयूवी कार में सवार व्यक्ति ने बाइक में टक्कर मारी थी। हालांकि डिटेल में कार का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह शादीशुदा है और 5 साल का एक बच्चा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -