HomeNational2 दिन से लापता 2 बहनों का शव ईंट भट्‌ठे से बरामद,...

2 दिन से लापता 2 बहनों का शव ईंट भट्‌ठे से बरामद, शरीर पर चोटों के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरपुरः शहर के मकसूदपुर ईंट भट्‌ठे पर बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 2 दिन से लापता 2 बहनों की लाश मिली। पुलिस की माने तो लाशें सड़ने लगी थीं। आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन पहले ही ये हत्याएं की गई हैं। बच्चियों के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। मृत बच्चियों की पहचान मौसम कुमारी (12) और रूचि कुमारी (7) के रूप में हुई है।

जानकारी देते परिजन ने बताया कि 2 दिन पहले दोनों चचेरी बहनें घर के बाहर खेल रही थीं। गांव में शादी थी, दोनों वहां बार-बार आना-जाना कर रही थीं। देर शाम तक वो घर नहीं लौटीं, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। दोनों कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृत बच्ची मौसम की मां रितु देवी ने बताया कि, उनकी बेटी 5वीं में पढ़ती थी। गांव में किसी से उनका विवाद नहीं है। बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। गांव में शादी भी थी। इसी दौरान उसे कोई उठा ले गया और मारकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। उसकी बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने सख्ती से कहा कि हमें जान के बदला जान चाहिए, जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।’

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि डबल मर्डर में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -