Girl in a jacket
HomeBreaking Newsपत्नी संग रोमांटिक हुए Cricketer Jasprit Bumrah, बर्थडे पर दिया खास Surprize

पत्नी संग रोमांटिक हुए Cricketer Jasprit Bumrah, बर्थडे पर दिया खास Surprize

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के लिए 6 मई का दिन काफी स्पेशल हैं। आखिर आज उनकी लेडी लव संजन गणेशन का बर्थडे है। संजना 35 साल की हो गई है। पत्नी के बर्थडे पर रोमांटिक शेयर करके उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

पत्नी संग जसप्रीत बुमराह का रोमांस

जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी संजन गणेशन संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों में बुमराह पत्नी की बाहों में रोमांटिक होते नजर रहे हैं। बुमराह और संजना की केमिस्ट्री बिल्कुल न्यूलीमैरिड कपल जैसी लगती है। दोनों की आंखों में एक-दूसरे के लिए शिद्दत वाली मोहब्बत देखकर फैंस का दिल भी खुशी से गदगद हो गया है।

बुमराह को पहला ओवर न देने पर MI कैम्प

पत्नी संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए जसप्रीत ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे दिल को हैप्पी बर्थडे। मेरी दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें, चहकती रहें। प्यार और पॉजिटिविटी से भरी रहे। अंगद और मैं हमेशा आपके साथ रहेंगे। जसप्रीत ने रोमांटिक कैप्शन के साथ हार्ट और हग वाली इमोजी भी बनाई।

पत्नी संजन के लिए भी जसप्रीत की रोमांटिक पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है। फैंस संजन को कमेंट सेक्शन में बर्थडे विश कर रहे हैं। कई लोग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – पिक्चर परफेक्ट फ्रेम।

दूसरे यूजर ने लिखा कि – ‘फेवरेट कपल। संजना और जसप्रीत के रिश्ते की बात करें तो डेटिंग के बाद कपल ने 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया है’।

क्या करती हैं संजना गणेशन?

संजना की बात करें तो वो सिर्फ क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी नहीं है बल्कि क्रिकेट होस्ट के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में भी उनका नाम है। संजना फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है। उन्हें ऑफिशियल गॉर्जियस का टाइटल भी मिल चुका है। वो रिएलिटी शो एमटीवी स्पिल्टविला में भी दिखाई दे चुकी है। संजना ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -