जालंधर, (ENS): महानगर में आये दिन लूटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीचे कपूरथला रोड पर स्थित न्यू आर.के ढाबे के पास हथियारों से लैस बाइक सवारों को राहगीरों द्वारा रोकने का मामला सामने आया है।
इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्पलेंडर बाइक पर सवार 2 युवकों को कुछ नौजवानों द्वारा रोका गया। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने खंडा पकड़ा हुआ था। वीडियो में एक युवक ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने उसके जानने वाले युवकों को रोक कर हथियार दिखाये थे। खबर लिखे जाने तक युवक पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, पूरे घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

