जालंधर, ENS: सरब मल्टीप्लेक्स के पास दिन दहाड़े हाईवे से क्रेटा कार से नगदी से भरा बैग लेकर नौजवान फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित के अनुसार गाड़ी में नगदी से भरा बैग को जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि नौजवान गाड़ी के पास आकर खड़ा होता है और कुछ सैकेंड के बाद चला जाता है। जिसके बाद दूसरा साथी कार के पास घूमने लग जाता और ईधर-उधर देखने लगता है। इस दौरान वह कार का दरवाजा खोलता है और कार से बैग लेकर फरार हो जाता है।
मामले की जानकारी देते हुए कार चालक आशीष जैन ने कहा कि वह बीते दिन पिता के साथ क्रेटा गाड़ी नंबर पीबी 08 डीएन 0401 में सवार होकर आया। वह शीट लेने के लिए शोरूम में चला गया। इस दौरान बाइक पर 2 लड़के आए और उसके साथ छोटा लड़का शामिल था। लड़का पहले ईधर-उधर घूमने लगा। जिसके बाद कार के शीशे को तोड़कर अंदर से गाड़ी का लॉक खोल लिया और साइड पर चला गया। इस दौरान छोटा लड़का आया और गाड़ी से नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना एएएसआई निर्मल सिंह को दे दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई मामले की जांच में जुट गए। पीड़ित के अनुसार गाड़ी में 55 हजार और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।
वहीं थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने कहा कि उन्हें क्रेटा कार चालक आशीष ने गाड़ी से नगदी और दस्तावेज चोरी होने को लेकर शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 2 चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी और दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

